लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, दो की मौत
अमेठी । अमेठी में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार सुबह ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे नागेश्वर गंज नहर के पास की है जब ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई।
पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सीतापुर जिले के निवासी असगर अली (40) और शाजिद (उम्र पता नहीं) की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में सीतापुर जिले के ही निवासी राजी अहमद और आफताब घायल हुए है। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन सुल्तानपुर के सूरापुर से लखनऊ की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर