रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सतना क्षेत्र में इंजनों के रखरखाव की व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। औद्योगिक साइडिंग से निकलते ही मालगाड़ी का इंजन बीच रास्ते में जवाब दे गया।
जबलपुर मंडल की सक्रियता से टला संकट:
घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर मंडल के अधिकारियों ने तत्काल एक दूसरा इंजन मौके पर भेजा। नए इंजन की मदद से मालगाड़ी को खींचकर सतना स्टेशन लाया गया, जिसके बाद ही बंद फाटकों को खोला जा सका। हालांकि, स्थानीय पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। जानकारों का कहना है कि यदि रवानगी से पहले इंजन की सही ढंग से फिटनेस जांच की जाती, तो आम नागरिकों को यह कष्ट नहीं झेलना पड़ता।

सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा