आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा फैसला, फिर खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी कर एलान किया कि सरकार पेपर लीक रोकने और दोषियों को सख्त सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रावधान वाला नया विधेयक ला रही है। इस विधेयक पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैबिनेट में चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार का प्रयास रहेगा कि इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन से पारित कराया जाए।
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन तोड़ा अनशन
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन के 27वें दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ने को लेकर वांगचुक ने कहा कि यह फैसला विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव