नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यभार ग्रहण किया
कोंडागांव : जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पन्ना वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कोंडागांव जिले की 10वीं कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी में पदस्थ थीं। पूर्व में वे जिला पंचायत कोंडागांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव