चार दिन तक आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग सतर्क
वाराणसी| जिले में दो दिन से सुबह तेज हवा और दिन में तीखी धूप के बाद बुधवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को दिन में धूप असरदार रही, इस कारण शाम को भी मौसम गर्म रहा।
अधिकतम तापमान सोमवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मंगलवार को 37.2 रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3.7 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 19 से 22 मार्च तक मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी है।

बड़े जहाजों के लिए गंगा को बनाया जाएगा सुगम, 133 किमी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू
यात्रियों को राहत, शाम 5 बजे बाद मेट्रो का इंतजार होगा कम; 15 सितंबर से नया शेड्यूल
नकली सिक्कों के पीछे छिपी 25 साल पुरानी कहानी, लागत और कमीशन का चौंकाने वाला राज
शराब के नशे में कानून को दी चुनौती, तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक गिरफ्तार