शराबी बेटे ने मॉ के गले पर ब्लेड से किया वार
भोपाल। अरेरा हिल्स थाना इलाके में स्थित भीम नगर झुग्गी में शराबी बेटे ने मां के गले पर ब्लेड से घातक वार कर दिया। ब्लेड से गले पर गंभीर चोट आई है, लेकिन गनीमत रही की वार अधिक गहराई तक नहीं पहुंचा जिससे महिला की हालत खतरे से बाहर है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार भीम नगर में रहने वाले दीपक काले ने पुलिस को बताया कि वह पुताई का काम करता है। उसकी पत्नि शांताबाई (40) गृहणी हैं, वहीं बड़ा बेटा दशरथ काले और छोटा बेटा दीपक काले है। शांताबाई अक्सर बिना बताए घर से बाहर चली जाती हैं, जिसे लेकर दशरथ अक्सर उस पर रोकटोक करता था, इसे लेकर दोनो के बीच झगड़ा हो जाता था। शुक्रवार को भी मां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये राहुल नगर गई थी। शादी अटैंड करने के बाद वह रात के समय वापस घर लौट आई। उस समय घर पर दशरथ काले अकेला था। दशरथ ने मां को बिना बताए घर से जाने का मना किया और धमकाते हुए कहा कि आगे से वह उसे बिना बताये घर से बाहर नहीं जाये। इस बात को लेकर शांताबाई ने उसका विरोध किया और दोनो के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर गुस्साये दशरथ ने मां के गले पर ब्लैड से हमला कर दिया। ब्लैड गले के पास लगने से शांताबाई को चोट आई है। छोटे बेटे दीपक ने पुलिस को बताया कि दशरथ को पहले से ही शराब पीने की लत है, वहीं कुछ समय पहले से उसकी मां को भी शराब पीने की आदत हो गई थी। घायल शांताबाई का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन