‘बाहुबली’ फेम Anushka Shetty की सगाई की खबर निकली फेक
फिल्म ‘बाहुबली’ में देवसेना का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अनुष्का शेट्टी की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ तस्वीरें और वीडियो में उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे उनका मंगेतर बताया गया है। क्या सच में अनुष्का शेट्टी ने सगाई की है, जानिए इस फैक्ट चेक स्टोरी में।
वायरल वीडियो में अनुष्का के साथ कौन था?
एक वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिन से वायरल है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने साड़ी पहनी है और उनके साथ एक शख्स कुर्ता पहने साथ दिखा। दोनों हाथ में हाथ डाले साथ चल रहे हैं, आसपास के लोग तालियां बजा रहे हैं। इसी वीडियो को देखकर फैंस को लगा कि अनुष्का ने सगाई कर ली है। जबकि यह वीडियो अनुष्का की सगाई का नहीं है।
10 साल पुरोन फैशन का वीडियो वायरल हुआ
अनुष्का शेट्टी का सगाई का वीडियो जिसे कहा जा रहा है, वह 10 साल पुराने फैशन शो का है। इसमें साथ दिखाई देने वाला शख्स मॉडल या फिर डिजाइनर है। ऐसे में सगाई वाली बात झूठी साबित हुई। अनुष्का शर्मा की टीम की तरफ से भी सगाई वाले वीडियो बेबुनियाद बताया है।
अनुष्का शेट्टी पर्सनल लाइफ को रखती हैं सीक्रेट
अनुष्का शेट्टी की लव लाइफ की जानकारी फैंस को बिल्कुल भी नहीं है। कुछ साल पहले उनका नाम जरूर ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा गया था। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। इसके बाद से उनका नाम कभी साथ नहीं जोड़ा गया।

बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश